सुनेल: क्षेत्र में आज रखरखाव एंव मरम्मत कार्य के चलते 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Sunel, Jhalawar | May 22, 2024 सुनेल क्षेत्र में आज बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।33 केवी लाइन सिरपोई व 33 एवं 11 केवी सब स्टेशन सिरपोई, जौनपुरा चौराहा व ढाबला खिंची पर मानसून पूर्व रखरखाव एंव मरम्मत कार्य किया जाएगा।जिसके चलते आज सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 33/11 सब स्टेशन सिरपोई,जौनपुरा चौराहा व ढाबला खींची सब स्टेशन से जुड़े सभी गांवो की बिजली बंद रहेगी।