सुनेल: कस्बे के सलोतिया रोड़ पर मंदिर से दान पेटी उड़ा ले गए चोर
Sunel, Jhalawar | May 20, 2024 सुनेल कस्बे के सलोतिया रोड़ पर स्थित किशनपुरिया देवनारायण मंदिर से अज्ञात चोर दान पेटी चुरा ले गए।ग्रामीण ईश्वर ने बताया है कि कस्बे के किशनपुरिया देवनारायण मंदिर में रखी दान पेटी को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं।सोमवार दिन में जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर थानाधिकारी विष्णु सिंह मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली।