सुनेल: उन्हेल के पास दुर्घटनाग्रस्त बाइक रोड़ पर पड़ी, हादसे के शिकार व्यक्ति की नहीं मिली जानकारी
Sunel, Jhalawar | May 19, 2024 उन्हेल माथनिया रोड़ पर रविवार को दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल सड़क पर पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने बताया है कि उन्हेल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर सड़क पर एक क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी हुई है,जहां सड़क पर खून के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन हादसे का शिकार हुए किसी भी व्यक्ति की कोई जानकारी नही मिली है।सुनेल पुलिस मामले की जानकारी करने में जुटी है।