सुनेल: जौनपुरा चौराहे पर अवैध धारदार हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Sunel, Jhalawar | May 18, 2024 सुनेल थाना क्षेत्र के जौनपुरा चौराहे पर अवैध धारदार हथियार के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार अवैध कार्यो की चेकिंग के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र निवासी दीपक के कब्जे से अवैध धारदार तलवार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।