सुनेल: खेड़ा सिंदुरिया गांव में कुएं में गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत
Sunel, Jhalawar | May 21, 2024 सुनेल थाना क्षेत्र के खेड़ा सिंदुरिया गांव में कुएं में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है।मृतक के पुत्र मनोहर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि उसके पिता भगवान सिंह कुँए पर मवेशियों को पानी पिलाने के लिए पानी भर रहे थे।उसी दौरान पैर फिसलने से वो कुएं में गिर गए। जिससे उसकी मौत हो गई।सुनेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।