सतबरवा: सतबरवा पंचायत सचिवालय में मुखिया ने किया ध्वजारोहण, थाना प्रभारी और सीओ भी रहे मौजूद
सतबरवा पंचायत सचिवालय में ध्वजारोहण, देशभक्ति से गूंजा परिसर। पलामू के सतबरवा पंचायत सचिवालय में आज़ादी का जश्न बड़े ही सम्मान के साथ मनाया गया। सुबह ठीक 8:30 बजे मुखिया रीना साहू ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया।