खैरथल: चुनाव पर्यवेक्षक अल्पा चौधरी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त खैरथल तिजारा जिले की चुनाव पर्यवेक्षक अल्पा चौधरी ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के साथ मुंडावर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 11 सितंबर को होने वाले मतदान की तैयारी पर बारीकी से जायजा लिया।