मंडी: कांग्रेस सरकार के खिलाफ 30 जनवरी से श्रमिकों का आंदोलन मंडी से होगा शुरू
Mandi, Mandi | Jan 28, 2024 मनरेगा व निर्माण मजदूरों के लाभ राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से गैर कानूनी तौर पर रोकने के ख़िलाफ़ 30 जनवरी को मंडी में सरकार के ख़िलाफ़ रैलियों का सिलसिला शुरू हो रहा है, जो 9 फरवरी तक जारी रहेगा। मज़दूर संगठन सीटू, इंटक, बीएमएस, टीयूसीसी, एसकेएस और एटक छह ट्रेड यूनियनों ने मिलकर सरकार के खिलाफ एक मंच पर इकट्ठे होकर संघर्ष छेड़ने का ऐलान किया है।