मंडी: 288 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मंडी पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किए दोनों आरोपी, 3 दिन का मिला पुलिस रिमांड
Mandi, Mandi | Jan 28, 2024 मंडी पुलिस द्वारा बीती देर रात 288 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किए गए दो तस्करों को आज रविवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। वहीं कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब आरोपियों को पुलिस रिमांड समाप्त होने पर कोर्ट के समक्ष एक बार फिर पेश किया जाएगा।