मंडी: नगर निगम मंडी के मंगवाई वार्ड में वार्ड सभा आयोजित, पार्षद योगराज ने की अध्यक्षता
Mandi, Mandi | Jan 28, 2024 रविवार को नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 5 मंगवाई वार्ड में वार्ड सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पार्षद योगराज ने की।वार्ड सभा में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से रखा।इस दौरान वार्ड पार्षद योगराज ने सभी लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।