जोगिया वीर बाबा मंदिर से पचौर धाम के लिए निकली भव्य कांवड़ यात्रा
सिंगरौली। सावन के पावन अवसर पर सोमवार को जोगिया वीर बाबा मंदिर, गनियारी से पचौर धाम के लिए भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर निगम महापौर रानी अग्रवाल सहित सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों और बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बरसात के बीच भी कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए यात्रा में आगे बढ़ते रहे। बारिश के बीच शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए और वातावरण शिवमय हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस सहित नगर निगम सफाई कर्मचारी शामिल रहे