#सेवा_संकल्प_अभियान
चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न
चित्रों एवं वक्तव्य के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को किया प्रदर्शित
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, आगर मालवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विकसित भारत की संकल्पनाओं को अपनी रचनात्मकता एवं विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में तकनीकी एवं तकनीकी शिक्षा के महत्व को भी प्रभावी ढंग से रेखांकित किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न चित्रों के माध्यम से विकसित भारत की कल्पना, तकनीकी प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को दर्शाया। प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक द्वितीय वर्ष के छात्र विशाल सूर्यवंशी प्रथम स्थान पर, कम्प्यूटर साइंस तृतीय वर्ष के छात्र मोहित गौड़ द्वितीय स्थान पर तथा कम्प्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा प्राची परमार तृतीय स्थान एवं इलेक्ट्रॉनिक तृतीय वर्ष के छात्र अंशुल सिरोलिया संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
इसी क्रम में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण, तकनीकी विकास एवं युवाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता में कम्प्यूटर साइंस तृतीय वर्ष के छात्र भविष्य शर्मा प्रथम स्थान पर, तृतीय वर्ष के छात्र अनुराग मालवीय द्वितीय स्थान पर तथा सीविल तृतीय वर्ष की छात्रा शानू भेरिया तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता तथा तकनीकी ज्ञान के महत्व को समझने की भावना को प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
CM Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा