#कहानी_बदलाव_की
प्री-मानसून की चुनौती को अम्बिया बहार से हराया,
कुंडला खुर्द के किसान बने जिले के रोल मॉडल
सेवा संकल्प अभियान के तहत बदलाव की कहानी में विकासखंड आगर के ग्राम कुंडला खुर्द के प्रगतिशील कृषकों की सफलता सामने आई है। जलवायु परिवर्तन एवं समय पूर्व वर्षा के कारण जिले के संतरा उत्पादक कृषकों को मृग बहार में फूल झड़ने एवं फल सेटिंग में कमी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उत्पादन में लगातार कमी आ रही थी।
इस चुनौती से निपटने हेतु ग्राम कुंडला खुर्द के किसानों ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में मृग बहार के स्थान पर अम्बिया बहार तकनीक अपनाई। विगत 03 वर्षों से 70 बीघा क्षेत्र में किए जा रहे इस सफल प्रयोग से कृषकों को संतरा का अधिक एवं बेहतर गुणवत्ता का उत्पादन प्राप्त हो रहा है। अम्बिया बहार अपनाने से प्री-मानसून वर्षा का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ा तथा उत्पादन एवं गुणवत्ता दोनों में वृद्धि हुई है।
आज कुंडला खुर्द के किसान पूरे जिले के संतरा उत्पादकों के लिए रोल मॉडल एवं प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। उद्यानिकी विभाग द्वारा इस सफल तकनीक को बढ़ावा देने हेतु अन्य कृषकों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। लाभान्वित कृषकों ने बताया कि "अम्बिया बहार से हमारी फसल सुरक्षित है, मौसम की मार से बच गए और आमदनी भी बढ़ गई है।”
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026