शाजापुर: गांधी हाल में योग आयोग के साधकों ने युवा दिवस पर किया सामूहिक सूर्य नमस्कार
योग आयोग ने स्थानीय गांधी हाल में युवा दिवस मनाया और नियमित योग कक्षा के दौरान योग आयोग के सदस्य साधको ने सामूहिक तोर पर सूर्य नमस्कार किया। जानकारी देते हुए योग शिक्षक गोपाल कुंभकारने बताया कि योग दिवस के 1111 सूर्य नमस्कार लगाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन रविवार सुबह 6 बजे करीब छोटे बड़े युवा योग साधकों ने मिलकर सामूहिक रूप से 1331 सूर्य नमस्कार किये।