शाजापुर: युवा दिवस के अवसर पर शाजापुर के उत्कृष्ट खेल मैदान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक हुए शामिल
12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती देशभर में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी को लेकर प्रदेश भर के साथ शाजापुर के उत्कृष्ट खेल मैदान में सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभी ने मिलकर भोपाल से रेडियो लाइव के माध्यम से रविवार 9:28 से निर्धारित सूर्य नमस्कार और योग किये।