शाजापुर: शाजापुर के बेरछा रोड स्थित केमिकल फैक्ट्री से सीमेंट की बोरियां चोरी, कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया
शाजापुर के बेरछा रोड स्थित एक केमिकल फैक्ट्री से अज्ञात चोर सीमेंट की पांच बोरियां चुरा कर ले गए। मामले में फैक्ट्री मालिक ने कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत की। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कोतवाली थाना पुलिस से शनिवार रात 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में केमिकल फैक्ट्री मालिक विनीत दीक्षित ने शिकायत की है।