शाजापुर: ग्राम पनवाड़ी में निकाली गई शोभायात्रा, श्रीराम मंदिर पर हुआ महाआरती का आयोजन
ग्राम पनवाड़ी में शनिवार को भगवान श्रीरामलला की मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। बैंड बाजे के साथ गांव के मुख्य मार्ग से यह यात्रा निकली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। लोगों ने गांव में अपने घर के सामने रंगोली बनाई।