शाजापुर: मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
रविवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस किया जाएगा। जिससे शहर के कई इलाकों की बिजली बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के जेई रामेश्वर अहिरवार ने बताया कि सुबह 9 से 11 बजे तक लालघाटी स्थित फीडर पर मरम्मत व सुधार कार्य किया जाएगा। साथ ही सिविल कोर्ट स्थित ट्रांसफार्मर पर भी मेंटेनेंस किया जाएगा।