अमरिया: न्यूरिया थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं
न्यूरिया थाने में थाना समाधान दिवस शनिवार को 2 बजे तक आयोजित किया गया। इसमें डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने लोगों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हर शिकायत का जल्द और निष्पक्ष समाधान किया जाए। तहसील से जुड़े मामलों में पुलिस और लेखपाल की टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी।