Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
मोदी
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
महिला
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
kullutimes
Kullu, Kullu
| Nov 29, 2026
MORE NEWS
आनी अस्पताल की X-Ray मशीन पर सियासत तेज, विधायक लोकेंद्र कुमार ने कांग्रेस पर उठाए सवाल
Kullu, Kullu | Nov 29, 2026
कूल्लू में चल रही 47वी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन बास्केटबॉल के रोमांचक मुकाबले में हमीरपुर ने कांगड़ा को हराया महिला वर्ग में कांगड़ा को हराकर सरकाघाट की लड़कियां बनी विजेता :- मनीष शर्मा प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन महासचिव Kullu Times
Kullu, Kullu | Nov 29, 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ज़िला कुल्लू की ज़िला बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा कुल्लू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ज़िला कुल्लू द्वारा आज ज़िला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पिछले कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी समय में होने वाले संगठनात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सर्वप्रथम गत दिनों में संपन्न हुए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें युवती सम्मेलन, नगर एवं महाविद्यालय इकाइयों के कार्यकारिणी गठन, स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं उसके परिणाम, 12 नवंबर को सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि, 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस तथा 19 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई जयंती के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही व्यावसायिक सदस्यता, विभाग अभ्यास वर्ग तथा विभिन्न आयामों के कार्यों एवं गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। बैठक के दूसरे सत्र में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इसमें मिशन साहसी, 6 दिसंबर के कार्यक्रम, 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस, वस्त्र बैंक, युवा पखवाड़ा, नगर खेल कुंभ तथा फरवरी-मार्च में प्रस्तावित छात्र उद्घोष सदस्यता अभियान को लेकर योजना बनाई गई। इसके अतिरिक्त ज़िला एवं विभाग कार्यालय की व्यवस्था, कोष व्यवस्था, कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी, सामान्य ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह तथा छात्रा कार्य एवं जनजातीय कार्य की अलग-अलग बैठकों के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2027 में शिमला में प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर भी आगामी रणनीति एवं संगठनात्मक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी इकाइयों को संगठन के कार्यों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस बैठक में विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा , विभाग प्रमुख रामानंद ठाकुर , ज़िला प्रमुख टीकम ठाकुर एवं ज़िला संयोजक ऋतिक कार्तिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ज़िला कुल्लू के सभी महाविद्यालयों एवं नगर इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।इसमें कुल्लू इकाई अध्यक्ष सुभाष ठाकुर,इकाई मंत्री अरमान ठाकुर,मनाली (हरिपुर) इकाई मंत्री अंकुश ठाकुर,बंजार इकाई अध्यक्ष देवराज,सैंज इकाई अध्यक्ष उर्मिला रघुवंशी,SFS ज़िला प्रमुख निशांत वैद्य,SFS ज़िला संयोजिका दीपिका शर्मा,कुल्लू नगर मंत्री कृष नेगी,ज़िला कुल्लू मीडिया सह-संयोजिका ख़ुशी ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करना, आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी योजना बनाना तथा विद्यार्थी परिषद् के कार्यों को ज़िले के प्रत्येक शिक्षण संस्थान एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाना रहा। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)
Kullu, Kullu | Nov 29, 2026
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित विधायक अनुराधा राणा ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, स्कूल की छत व अन्य मुरम्मत कार्य के लिए 12.50 लाख रुपये स्वीकृत, विद्यालय को एक लाख रुपये देने की घोषणा Kullu Times राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन एवं पारंपरिक स्वागत के साथ किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना तथा अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पाठशाला के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने स्वागत भाषण के साथ विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा वर्षभर की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों और उपलब्धियों का विवरण दिया। समारोह के दौरान अंडर-14 छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त मानवी ने लाहौली नृत्य तथा विद्यार्थियों ने पंजाबी लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। विद्यालय के छात्रों ने समूह गान प्रस्तुत किया। वहीं प्राथमिक पाठशाला शकोली के नन्हे विद्यार्थियों ने भी नृत्य प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने लेजियम डांस के माध्यम से भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर समाज को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में विधायक अनुराधा राणा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य, स्कूल प्रशासन, एसएमसी सदस्यों, वरिष्ठ प्रवक्ताओं तथा पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शकोली विद्यालय ने शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसके लिए विद्यालय प्रशासन एवं प्रधानाचार्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए विशेष रूप से छात्राओं के साथ-साथ छात्रों को भी प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक ने लाहौली नृत्य प्रस्तुत करने वाली मानवी की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं को सकारात्मक भावना से लेते हुए उनसे सीखना चाहिए और निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी एवं सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन एवं विचारों का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत करवाया तथा आत्मचिंतन कर अपनी प्रतिभा और रुचि को पहचानने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में यह स्पष्ट होना चाहिए कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। इसके लिए ज्ञान अर्जित करना और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से एक अच्छा इंसान बनने, माता-पिता एवं शिक्षकों द्वारा दिए गए संस्कारों और मूल्यों का सम्मान करने तथा ऐसा कार्य करने का आह्वान किया, जिससे उनके माता-पिता एवं अध्यापकों को उन पर गर्व हो। उन्होंने कहा कि शकोली विद्यालय सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में हमें आगे बढ़ना है। उन्होंने नशा मुक्त समाज का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों एवं युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए। नशे के विरुद्ध अभियान राज्य सरकार की भी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो वह प्रशासन को इसकी सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इस दिशा में महिला मंडलों एवं युवक मंडलों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विधायक ने विद्यालय की छत बदलने, अन्य मुरम्मत कार्य के लिए 12.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि इसका कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय को अपनी ओर से सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अन्य कार्यों के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। अंत में विधायक ने समारोह के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को अपने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में उदयपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल ठाकुर, राजेश प्रधान (उदयपुर), समिति सदस्य कंचन ठाकुर, शकोली प्रधान सुमनलता, विधायक के निजी सहायक लक्की राणा, रंजीत (जिला परिषद सदस्य, त्रिलोकीनाथ), पूर्व प्रधान जगदीश, शकोली उपप्रधान दौलतराम, मीडिया समन्वयक राहुल सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Anuradha Rana
Kullu, Kullu | Nov 29, 2026
कूल्लू में चल रही 47वी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन चेतना फाउंडेशन के महासचिव हरीश नड्डा रहे मुख्यतिथि बास्केटबॉल के रोमांचक मुकाबले में हमीरपुर ने कांगड़ा को हराया महिला वर्ग में कांगड़ा को हराकर सरकाघाट की लड़कियां बनी विजेता Kullu Times
Kullu, Kullu | Nov 29, 2026
47वी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक मुक़ाबके में हमीरपुर कांगड़ा live Kullu Times
Kullu, Kullu | Nov 29, 2026
सोयल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने की शिरकत कुल्लू : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रा.व.मा.पा.) सोयल, जिला कुल्लू में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह (एनुअल फंक्शन 2026) बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस समारोह में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सोयल-2 की प्रधान नीमा देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन, राष्ट्रीय गीत, स्वागत गीत और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। पाठशाला के प्रधानाचार्य श्री नरेश कुमार जी, एसएमसी (SMC) अध्यक्ष मेहर चन्द एवं समस्त स्टाफ ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य महोदय ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर पूरे वर्ष की शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक उपलब्धियों का ब्योरा रखा। समारोह के दौरान प्राथमिक (GPS) एवं वरिष्ठ माध्यमिक (GSSS) के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक कुल्लवी / पहाड़ी नाटी, लाहौली नृत्य, देशभक्ति नृत्य, भक्ति भजन, कविता पाठ तथा बॉलीवुड व पंजाबी नृत्यों पर दर्शकों ने खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि श्रीमती नीमा देवी जी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा पहली से बारहवीं तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रमुख पुरस्कार विजेताओं में शामिल रहे शैक्षणिक उत्कृष्टता (बोर्ड एवं वरिष्ठ कक्षाएं): कक्षा 12वीं से संतोष (प्रथम 93%), सूरज ठाकुर (द्वितीय) व अनुज (तृतीय); कक्षा 11वीं से पीयूष ठाकुर (प्रथम 91%), कुसुम लता (द्वितीय) व मुस्कान सोनी (तृतीय); तथा कक्षा 10वीं से पूजा (प्रथम - 83.7%), याशिका (द्वितीय) व सिमरन सोनी (तृतीय) पुरस्कृत हुए। इसके साथ ही कक्षा पहली से नौवीं तक के टॉपर्स (मनोज, अंश ठाकुर, एंजल, यामिनी, पूरब, हेमन ठाकुर, रिशिता, याशिका व पराग ठाकुर आदि) को भी सम्मानित किया गया। सह-शैक्षणिक एवं विशेष सम्मान: जमा दो कक्षा के परविंदर को 'बेस्ट बॉय' (Best Boy) और कुसुम लता को 'बेस्ट गर्ल' (Best Girl) के खिताब से नवाजा गया, जबकि इरावती सदन (Iravati House) को 'बेस्ट हाउस' घोषित किया गया। इसके अलावा स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट स्कॉलरशिप के लिए हेमन (कक्षा 7वीं), मनाली निर्वाचन क्षेत्र स्तरीय निबंध लेखन में प्रथम रही मुस्कान सोनी (+2), क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय रही पूजा (+1) तथा ब्लॉक स्तरीय रंगोत्सव में द्वितीय रहे ध्रुव (कक्षा 7वीं) को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
Kullu, Kullu | Nov 29, 2026
Kullu, Kullu | Nov 29, 2026