जिले के ग्राम बिणजारी नगरफोर्ट निवासी परिवादिया सीमा देवी पुत्री प्रभु लाल योगी ने शहर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है।परिवादिया की रिपोर्ट पर शहर के महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। परिवादिया का विवाह 12 जुलाई 2024 को रोहित योगी पुत्र हरलाल योगी निवासी मालेड़ा देवली के साथ हुआ था।