पटना ग्रामीण: विदेश में नौकरी का झांसा देकर फर्जीवाड़ा, पासपोर्ट लेकर आरोपी फरार, कोतवाली में मामला दर्ज
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी पर आठ लोगों ने धोखाधड़ी और पासपोर्ट जमा करा कर फरार होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सोमवार रात करीब 8:00 बजे पीड़ितों ने कोतवाली थाने में आवेदन दिया है।उस कंपनी के द्वारा लोगों से पहले सर्टिफिकेट लेकर वेरीफाई किया गया और फिर पासपोर्ट जमा कराया गया।