काराकाट: टीकाकरण केंद्र संसार डिहरी में गुरुवार को टीकाकरण के बाद बुखार की दवा नहीं दिए जाने पर परिजनों ने किया हंगामा
Karakat, Rohtas | Mar 14, 2024 प्रखंड क्षेत्र के टीकाकरण केंद्र संसार डिहरी में गुरुवार को टीकाकरण के बाद बच्चों को बुखार की दवा नहीं दिए जाने पर परिजनों ने हंगामा किया। एएनएम बिन्दु देवी द्वारा 16 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। परिजन दिव्य प्रकाश ने बताया कि टीकाकरण के बाद बच्चों को बुखार आ जाता है। एएनएम ने बुखार की दवा मांगने पर देने से इंकार कर दिया जिसको लेकर लोगों ने हंगामा किया।