काराकाट: थाना परिसर काराकाट से महज 50 मीटर की दूरी पर मकान निर्माण के लिए रखी गई लगभग ₹1 लाख की छड़ हुई चोरी, प्राथमिकी दर्ज
Karakat, Rohtas | Mar 13, 2024 थाना परिसर काराकाट से महज 50 मीटर की दूरी पर मकान निर्माण के लिए रखा गया लगभग ₹1 लाख का छड़ चोरी हो गया। पीड़ित नाद टोला निवासी ने बताया कि चोरी कब हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। मकान में लगाने के लिए गली में लगभग ₹1 लाख कीमत का छड़ रखा हुआ था। कारिगर जब छड़ लाने गए तो वहां से पूरा का पूरा छड़ लापता था, पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी गई है।