काराकाट: प्रखंड क्षेत्र के जहनपुरा में उर्स पाक के मौके पर लोगों ने मोहम्मद पीर की मजार पर की चादर पोशी, किया गया मेले का आयोजन
Karakat, Rohtas | Mar 13, 2024 प्रखंड क्षेत्र के जहनपुरा में उर्स पाक के मौके पर मोहम्मद पीर के मजार पर लोगों ने चादर पोशी कर दुआएं मांगी, इस मौके पर मजार पर महिला पुरूषों की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। वहां मेला का भी आयोजन किया गया। जहां बच्चों और महिलाओं ने मेला का भरपूर लुफ्त उठाया। चादर पोशी शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किए गए थे।