काराकाट: जोन्ही में श्री सूर्य नारायण प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ की सोमवार को निकाली गई शोभायात्रा
Karakat, Rohtas | Mar 12, 2024 प्रखंड के जोन्ही में भारत के महान मनीषी संत श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री सूर्य नारायण प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ की शोभायात्रा निकाली गई। जो यज्ञ मंडप से चलकर जोन्ही गांव का भ्रमण करते हुए जोन्ही पुल पर पहुंची। जहां श्रद्धालु कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप लौटे।