कोलायत मे संविधान,इंसानियत और सामाजिक न्याय के पक्ष में जनसंवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से निकाली गई सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. जितेंद्र महला की साइकिल यात्रा कोलायत पहुँची। यात्रा के आगमन पर मेघवाल समाज कोलायत के अध्यक्ष खेमाराम मेघवाल के नेतृत्व में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साफ़ा व माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।