रूड़की: खंजरपुर में सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने भेजा जेल
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के खंजरपुर में एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने बीती शाम मुकदमा दर्ज कर लिया था। बीते रोज छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर स्कूल में लोगों ने जमकर हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आज पुलिस ने शिक्षक को जेल भेज दिया है।