रूड़की: नेहरू स्टेडियम के पास से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार,चेक बाउंस के मामले में चल रहा था फरार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा नेहरू स्टेडियम के पास रहने वाले फरार चल रहे हैं पंकज पुत्र सुरेंद्र नाम के वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंकज चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा पंकज को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।