रूड़की: चंद्रशेखर चौक पर नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाने पर मनाया गया जश्न,जमकर की आतिशबाजी
रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर आज भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाने पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जश्न मनाया है और जमकर आतिशबाजी की है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वर्गों का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनी समाज का बहुत सम्मान हुआ है।