टीकमगढ़: नपा सीएमओ ने शहर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया, कचरा फेंकने पर तीन दुकानदारों पर ₹800 का जुर्माना लगाया
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदोरिया द्वारा मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे टीकमगढ़ शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया गया। उन्होंने जवाहर चौक से मजदूर चौराहे तक 200 मी नाली की सफाई कराई और दुकानदारों को नाली पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। कचरा फेंकने वाले तीन दुकानदारों के विरुद्ध ₹800 की चालानी कार्यवाही की गई।