टीकमगढ़: जतारा के पास सड़क हादसे में घायल हुई महिला, ज़िला अस्पताल में हुई मौत
जतारा के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई,घटना में एक महिला की मौत हो गई ।घटना शाम करीब 7 बजे की बताई गई है ।मृतक महिला का नाम प्यारी बाई बांशकार निवासी पलेरा बताया गया है ।मिली जानकारी के मुताबिक बाइक के सामने गाय आजाने से सड़क हादसा हुआ और महिला घायल हो गई ।महिला को सीएचसी जतारा से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।