बांका: नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई, कई मुद्दों पर चर्चा
Banka, Banka | Nov 29, 2024 नगर परिषद के सभागार में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के सभापति अनिल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन, सिटी मैनेजर व अन्य समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में स्प्रिंकल मशीन व मैकेनिकल रोड स्वीपर मशीन की खरीदारी करने को लेकर स्वीकृति प्रदान की गई।