बांका: राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए बांका से लखीसराय के लिए प्रतिभागी रवाना हुए
Banka, Banka | Nov 29, 2024 राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे सभी प्रतिभागी को लखीसराय के लिए भेजा गया। उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर बस को रवाना किया गया। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार व जिला प्रशासन, बांका के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन कराया गया था।