बांका: सदर अस्पताल का अल्ट्रासाउंड मशीन 15 दिनों से खराब, मरीजों को हो रही परेशानी
Banka, Banka | Nov 29, 2024 सदर अस्पताल में लगभग 15 दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। जिसके कारण मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह भी 11 बजे कई मरीज अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल पहुंचे थे,वही अस्पताल के ओपीडी कक्ष के बाहर अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की सूचना पत्र लगाया गया है।