बांका: पंचमुखी मंदिर के पास श्याम कुंज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, 103 लोगों ने कराई जांच
Banka, Banka | Nov 29, 2024 पंचमुखी मंदिर के समीप श्याम कुंज में शुक्रवार की सुबह 11 बजे से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुपम गर्ग के द्वारा कराया गया। शिविर में डॉ दीपक कुमार सिंहा के द्वारा बांका के 103 लोगों की नेत्र की जांच की गई साथ ही साथ सभी को दवा भी उपलब्ध कराया गया।