बांका: बांका के पूर्व सिविल सर्जन के निधन पर अस्पताल में शोक सभा आयोजित
Banka, Banka | Nov 29, 2024 पूर्व सिविल सर्जन डॉ रविंद्र नारायण की आकस्मिक निधन पटना में हो गया। इनके निधन पर बांका सदर अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल के सभी चिकित्सक, पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। इस अवसर पर उनके बांका में बिताए गए समय एवं उनके कार्यों को याद किया गया।