टीकमगढ़: मुख्यमंत्री 21 अगस्त को टीकमगढ़ दौरे पर, जन विश्वास अभियान में सुनेंगे समस्याएं और बुद्धिजीवियों से करेंगे संवाद
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 21 अगस्त को टीकमगढ़ द्वारा प्रस्तावित है। वे जन विश्वास अभियान के तहत लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए नगर पालिका टीकमगढ़ का चयन किया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका में व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है।