कुटुंबा: अडानी इंटरनेशनल स्कूल में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, मॉक ड्रिल से बच्चों को आग बुझाने के तरीके सिखाए
आग से सुरक्षा के लिए सतर्कता और सही जानकारी बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी लापरवाही कई बार बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन जाती है। आग लगने पर घबराने के बजाय सूझबूझ और धैर्य से काम लेना चाहिए। ये बातें जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्रेयांश विप्रा ने गुरुवार को रिसियप थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित अडानी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में कहीं।