जबलपुर: पहलगाम हादसे के विरोध में अंबेडकर चौक पर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला फूंका
मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। इस घटना को लेकर पूरे विश्व में चर्चा बनी हुई है, उधर मध्य प्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर में पहलगाम हमले को लेकर सैकड़ो अधिवक्ताओं ने अंबेडकर चौक में प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन करते हुए विरोध दर्ज कराया है।