जबलपुर: गढ़ा पिसनहारी मढ़िया में महिला को सांप ने डसा, मेडिकल में भर्ती
गढ़ा पिसनहारी मढ़िया के पीछे कच्चे मकान में रहने वाली निशा रैकवार घर में काम कर रही थी, तभी एक सवा फीट लंबे बादामी रंग के सांप ने उसके दाहिने हाथ की उंगली में डस लिया। महिला ने हाथ को झटका तो सांप ईंट की बनी कच्ची दीवार की सुराख में घुस गया। घबराए परिजन निशा को तत्काल मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया।