जबलपुर: संजीवनी नगर में दो महिलाओं के साथ लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
धन्वंतरि नगर क्षेत्र अंतर्गत दो महिलाओ के साथ झप्पटा मारकर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए बुधवार सुबह 6 बजे भोला नगर से एक आरोपी साहिल बेन को गिरफ्तार किया है।वही एक आरोपी प्रिंस जाटव की तलाश की जा रही है।पुलिस ने बताया की 19 अप्रैल को सुबह दो महिलाएं वाक पर निकली थी।जहा बाइक सवार बदमाशो ने दोनो महिला से चेन और मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए थे।