जबलपुर: छुट्टी के दिन तहसीली कार्यालय में वकील खुद आरोपी को जमानत दे रहा, वीडियो हुआ वायरल
जबलपुर में छुट्टी के दिन एक आरोपी को तहसीली कार्यालय बंद होने के बावजूद वकील खुद ही जमानत देते हुए नजर आ रहे है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया मंगलवार सुबह 8 बजे से वायरल हो रहा हैं।वही वीडियो शाहपुरा तहसीली का बताया जा रहा है।जिसमे वकील खुद ही अनुविभागीय अधिकारी बन गए और जमानत दे दी।वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया हैं।