जबलपुर: चारमाई में सफाई व्यवस्था को लेकर युवक कांग्रेसियों ने भानतलैया नगर निगम जोन कार्यालय क्रमांक 8 का घेराव किया, नारेबाजी की
युवक कांग्रेसियो ने चरमाई सफाई व्यवस्था के विरोध मे बुधवार दोपहर 1 बजे भानतलैया जोन कार्यालय नगर निगम क्रमांक 8 का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।इस दौरान युवक कांग्रेसियो ने आरोप लगाए की ठेकेदार,सीएसआई,एसआई मिलकर कमीशन खा रहे है।जहा 40 सफाई कर्मी की जगह 25 कर्मी लगाकर 15 कर्मियों की पेमेंट का कमीशन सब मिलकर खा रहे है और जनता परेशान है।वही कार्रवाई की मांग की।