सांगोद: वृत्त क्षेत्र के DST और देवली मांजी पुलिस ने 1 किलो 166 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को दबोचा, तस्कर गिरफ्तार
Sangod, Kota | Jun 19, 2026 सांगोद वृत्त थाना क्षेत्र के देवली मांजी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिला विशेष टीम यानी डीएसटी और देवली मांजी थाना पुलिस की शुक्रवार को दोपहर 2बजे संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 1 किलो 166 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।