Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

Follow.. बारां जिले के शाहाबाद इलाके का अनोखा सरकारी स्कूल, शिक्षक है, लेकिन पढ़ने वाला एक भी बच्चा नहीं बिना बच्चों वाला सरकारी स्कूल, बिना पढ़ाई सैलरी ले रहे टीचर्स, बारां जिले में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर में बच्चों का नामांकन शून्य हैं, फिर भी विद्यालय चल रहा है. विद्यालय में दो शिक्षक कार्यरत हैं जिसमें शिक्षक सुबह विद्यालय पहुंचते है और समय समाप्त होते ही ताला लगाकर अपने घर लौट जाते है.

Sangod, Kota | Jul 29, 2026

MORE NEWS

Follow..वांछित हिस्ट्रीशीटर नरेश मीणा महिला साथी काजल के साथ गिरफ्तार, रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस की कार्रवाई
कई मामलों में वांछित था आरोपी नरेश, जेल से छूटने के बाद शुरू की चोरी और नकबजनी की वारदातें

कोटा रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित हिस्ट्रीशीटर नरेश मीणा को उसकी साथी काजल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें, एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 23 जुलाई को सरस्वती कॉलोनी निवासी रविंद्र सैनी ने उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी की शिकायत की थी।  नरेश मीणा निवासी पीपल्दा खूर्द के खिलाफ कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, बारां तथा झालावाड़ में छेड़छाड़, दुष्कर्म, चोरी, नकबजनी, फायरिंग और अवैध हथियार रखने जैसे 9 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वर्ष 2024 में जेल से रिहा होने के बाद वह अपनी साथी काजल के साथ कोटा में किराये के मकान में रहने लगा। आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के चलते उसने फिर से मोटरसाइकिल चोरी, घरों में नकबजनी, मंदिरों में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराध करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिलें, एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि आरोपी से कई और चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

Follow..वांछित हिस्ट्रीशीटर नरेश मीणा महिला साथी काजल के साथ गिरफ्तार, रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस की कार्रवाई कई मामलों में वांछित था आरोपी नरेश, जेल से छूटने के बाद शुरू की चोरी और नकबजनी की वारदातें कोटा रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित हिस्ट्रीशीटर नरेश मीणा को उसकी साथी काजल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें, एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 23 जुलाई को सरस्वती कॉलोनी निवासी रविंद्र सैनी ने उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी की शिकायत की थी। नरेश मीणा निवासी पीपल्दा खूर्द के खिलाफ कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, बारां तथा झालावाड़ में छेड़छाड़, दुष्कर्म, चोरी, नकबजनी, फायरिंग और अवैध हथियार रखने जैसे 9 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वर्ष 2024 में जेल से रिहा होने के बाद वह अपनी साथी काजल के साथ कोटा में किराये के मकान में रहने लगा। आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के चलते उसने फिर से मोटरसाइकिल चोरी, घरों में नकबजनी, मंदिरों में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराध करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिलें, एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि आरोपी से कई और चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

Sangod, Kota | Jul 29, 2026

Follow.. वायरल वीडियो से बारां पुलिस के रववये पर उठे सवाल,  रात 3 बजे दंपती कार को जप्त कर दम्पति ओर मासूम बच्चे को सुनसान सड़क पर छोड़ने का आरोप

छबड़ा से मांगरोल देवी-दर्शन के लिए जा रहे एक पति-पत्नी के साथ कथित तौर पर पुलिस के संवेदनहीन व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दंपती पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दंपती अपनी नई कार से छबड़ा से मांगरोल जा रहा था। रास्ते में मांगरोल थाना पुलिस ने वाहन को रोककर कागजात मांगे। दंपती का कहना है कि कार नई होने के कारण उस समय सभी दस्तावेज उनके पास नहीं थे। उन्होंने पुलिस से कुछ समय देने का अनुरोध किया ताकि कागजात मंगवाकर प्रस्तुत किए जा सकें। दंपती का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात सुने बिना वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। वहीं, उन्हें रात करीब 3 बजे सुनसान सड़क पर छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि रात के समय महिला समेत दोनों को असुरक्षित स्थान पर छोड़ना बेहद गैर-जिम्मेदाराना और अमानवीय व्यवहार था।

Follow.. वायरल वीडियो से बारां पुलिस के रववये पर उठे सवाल, रात 3 बजे दंपती कार को जप्त कर दम्पति ओर मासूम बच्चे को सुनसान सड़क पर छोड़ने का आरोप छबड़ा से मांगरोल देवी-दर्शन के लिए जा रहे एक पति-पत्नी के साथ कथित तौर पर पुलिस के संवेदनहीन व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दंपती पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दंपती अपनी नई कार से छबड़ा से मांगरोल जा रहा था। रास्ते में मांगरोल थाना पुलिस ने वाहन को रोककर कागजात मांगे। दंपती का कहना है कि कार नई होने के कारण उस समय सभी दस्तावेज उनके पास नहीं थे। उन्होंने पुलिस से कुछ समय देने का अनुरोध किया ताकि कागजात मंगवाकर प्रस्तुत किए जा सकें। दंपती का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात सुने बिना वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। वहीं, उन्हें रात करीब 3 बजे सुनसान सड़क पर छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि रात के समय महिला समेत दोनों को असुरक्षित स्थान पर छोड़ना बेहद गैर-जिम्मेदाराना और अमानवीय व्यवहार था।

Sangod, Kota | Jul 29, 2026

Folllw... भारतीय रेल के माल परिवहन में तकनीकी क्रांति का नया इतिहास, 

देश की पहली वंदे भारत प्लेटफॉर्म आधारित फ्रेट ईएमयू का ट्रायल पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल में प्रारंभ 

पहले ही दिन इस अत्याधुनिक प्रोटोटाइप रेक ने 145 किमी/घंटा की अधिकतम गति प्राप्त कर सफल परीक्षण का नया कीर्तिमान स्थापित किया। आगामी लगभग एक माह तक कोटा–नागदा–सवाई माधोपुर रेलखंड पर ऑसिलेशन, इमरजेंसी ब्रेकिंग, कपलर फोर्स, ट्रैक्शन, सिग्नलिंग एवं अन्य उन्नत तकनीकी परीक्षण किए जाएंगे।

यह अत्याधुनिक फ्रेट ईएमयू भविष्य में ई-कॉमर्स, एक्सप्रेस पार्सल, कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स तथा समयबद्ध हाई-स्पीड माल परिवहन को नई गति प्रदान करेगी।

पश्चिम मध्य रेल का कोटा मंडल - भारतीय रेलवे की आधुनिक तकनीक और नवाचार का विश्वसनीय परीक्षण केंद्र।

#WestCentralRailway #KotaDivision #VandeBharat #FreightEMU #IndianRailways #MakeInIndia #Innovation #RailTechnology #Logistics #HighSpeedRail

Folllw... भारतीय रेल के माल परिवहन में तकनीकी क्रांति का नया इतिहास, देश की पहली वंदे भारत प्लेटफॉर्म आधारित फ्रेट ईएमयू का ट्रायल पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल में प्रारंभ पहले ही दिन इस अत्याधुनिक प्रोटोटाइप रेक ने 145 किमी/घंटा की अधिकतम गति प्राप्त कर सफल परीक्षण का नया कीर्तिमान स्थापित किया। आगामी लगभग एक माह तक कोटा–नागदा–सवाई माधोपुर रेलखंड पर ऑसिलेशन, इमरजेंसी ब्रेकिंग, कपलर फोर्स, ट्रैक्शन, सिग्नलिंग एवं अन्य उन्नत तकनीकी परीक्षण किए जाएंगे। यह अत्याधुनिक फ्रेट ईएमयू भविष्य में ई-कॉमर्स, एक्सप्रेस पार्सल, कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स तथा समयबद्ध हाई-स्पीड माल परिवहन को नई गति प्रदान करेगी। पश्चिम मध्य रेल का कोटा मंडल - भारतीय रेलवे की आधुनिक तकनीक और नवाचार का विश्वसनीय परीक्षण केंद्र। #WestCentralRailway #KotaDivision #VandeBharat #FreightEMU #IndianRailways #MakeInIndia #Innovation #RailTechnology #Logistics #HighSpeedRail

Sangod, Kota | Jul 29, 2026

Follow... कोटा के नांता इलाके में पारिवारिक विवाद में भिड़े एक ही परिवार के दो पक्ष

झगड़े में चाकू, लाठी और डंडे चलने से दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। 

 

पीड़ित पक्ष के देवेंद्र सिंह ने नान्ता थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। देवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके भाई-भाभी सहित परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके बच्चे, महिला सहित परिवार के कई सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और चाकू से मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट कर माता-पिता को घर से बेदखल करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर पहुंची नान्ता थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं।

Follow... कोटा के नांता इलाके में पारिवारिक विवाद में भिड़े एक ही परिवार के दो पक्ष झगड़े में चाकू, लाठी और डंडे चलने से दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष के देवेंद्र सिंह ने नान्ता थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। देवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके भाई-भाभी सहित परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके बच्चे, महिला सहित परिवार के कई सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और चाकू से मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट कर माता-पिता को घर से बेदखल करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर पहुंची नान्ता थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं।

Sangod, Kota | Jul 29, 2026