Follow..वांछित हिस्ट्रीशीटर नरेश मीणा महिला साथी काजल के साथ गिरफ्तार, रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस की कार्रवाई
कई मामलों में वांछित था आरोपी नरेश, जेल से छूटने के बाद शुरू की चोरी और नकबजनी की वारदातें
कोटा रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित हिस्ट्रीशीटर नरेश मीणा को उसकी साथी काजल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें, एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 23 जुलाई को सरस्वती कॉलोनी निवासी रविंद्र सैनी ने उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी की शिकायत की थी। नरेश मीणा निवासी पीपल्दा खूर्द के खिलाफ कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, बारां तथा झालावाड़ में छेड़छाड़, दुष्कर्म, चोरी, नकबजनी, फायरिंग और अवैध हथियार रखने जैसे 9 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वर्ष 2024 में जेल से रिहा होने के बाद वह अपनी साथी काजल के साथ कोटा में किराये के मकान में रहने लगा। आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के चलते उसने फिर से मोटरसाइकिल चोरी, घरों में नकबजनी, मंदिरों में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराध करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिलें, एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि आरोपी से कई और चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।
Sangod, Kota | Jul 29, 2026