Follow.. वायरल वीडियो से बारां पुलिस के रववये पर उठे सवाल, रात 3 बजे दंपती कार को जप्त कर दम्पति ओर मासूम बच्चे को सुनसान सड़क पर छोड़ने का आरोप
छबड़ा से मांगरोल देवी-दर्शन के लिए जा रहे एक पति-पत्नी के साथ कथित तौर पर पुलिस के संवेदनहीन व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दंपती पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दंपती अपनी नई कार से छबड़ा से मांगरोल जा रहा था। रास्ते में मांगरोल थाना पुलिस ने वाहन को रोककर कागजात मांगे। दंपती का कहना है कि कार नई होने के कारण उस समय सभी दस्तावेज उनके पास नहीं थे। उन्होंने पुलिस से कुछ समय देने का अनुरोध किया ताकि कागजात मंगवाकर प्रस्तुत किए जा सकें। दंपती का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात सुने बिना वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। वहीं, उन्हें रात करीब 3 बजे सुनसान सड़क पर छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि रात के समय महिला समेत दोनों को असुरक्षित स्थान पर छोड़ना बेहद गैर-जिम्मेदाराना और अमानवीय व्यवहार था।
Sangod, Kota | Jul 29, 2026