Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image

धरहरा की बेटी सुधा सिंह बनीं एसडीएम, विधायक ने घर पहुंचकर दी बधाई दिनारा विधानसभा क्षेत्र के धरहरा गांव की बेटी सुधा सिंह के 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एसडीएम (अनुमंडल पदाधिकारी) पद पर चयनित होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि आदरणीय जगनारायण सिंह की पुत्री सुधा सिंह की सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे धरहरा गांव, दिनारा विधानसभा क्षेत्र और रोहतास जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सुधा की कठिन मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुधा सिंह की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उत्साह बढ़ेगा। विधायक ने विश्वास जताया कि सुधा सिंह अपने प्रशासनिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनसेवा, सुशासन और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। इस अवसर पर विधायक ने सुधा सिंह के उज्ज्वल भविष्य, सफल प्रशासनिक जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। 💐

Kargahar, Rohtas | Jun 22, 2026

MORE NEWS

मोहर्रम से पहले सासाराम शहर में डीएम दीपक कुमार मिश्रा व एसपी रौशन कुमार ने पैदल मार्च किया। पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।

#rohtasnews

मोहर्रम से पहले सासाराम शहर में डीएम दीपक कुमार मिश्रा व एसपी रौशन कुमार ने पैदल मार्च किया। पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। #rohtasnews

Kargahar, Rohtas | Jun 23, 2026

रोहतास जिले के सासाराम स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला बटालियन परिसर बेदा में मंगलवार को 321 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड भव्य और गरिमामय माहौल में आयोजित की गई। कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन सभी महिला सिपाहियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुलिस सेवा में औपचारिक रूप से प्रवेश किया। इस अवसर पर शाहाबाद डीआईजी सत्यप्रकाश, रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी रोशन कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नई महिला सिपाहियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कर्तव्यनिष्ठ होकर सेवा करने का संदेश दिया।