शिवहर: मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
DM विवेक रंजन मैत्रेय व SP शैलेश कुमार सिन्हा संवाद कक्ष में शुक्रवार शाम 04 बजे मुहर्रम को लेकर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी के साथ बैठक की है. निर्देश देते हुए कहा- सभी अधिकारी मुहर्रम के दिन समयानुसार अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँच जाएंगे व विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रखेंगे. बिजली विभाग व स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है.डायल-112 में मेडिकल किट रखा गया है।